प्रदेशीय विद्युत जांच समिति के सभापति एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने परिजात वृक्ष का किया निरीक्षण दिये निर्देश


प्रदेशीय विद्युत जांच समिति के सभापति एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने परिजात वृक्ष का किया निरीक्षण दिये निर्देश 

अनिल कनौजिया 

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।एमएलसी अंगद सिंह ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति के सभापति के रूप में समिति सदस्य एमएलसी पवन कुमार चौहान के साथ महाभारत कालीन पारिजात धाम बरौलिया का दौरा किया।

 इस दौरान उन्होंने पारिजातधाम में दर्शन-पूजन किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पारिजात वृक्ष के पुजारी ने एमएलसी अंगद सिंह से धाम में स्ट्रीट नई लाइटें लगवाने और पुरानी लाइटों को दुरुस्त करवाने की मांग की। 

इस पर एमएलसी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही नई लाइटें लगवा दी जाएंगी और पुरानी लाइटों की मरम्मत भी करवाई जाएगी। विद्युत उपखंड अधिकारी मसौली विमलेश मौर्य ने पारिजात वृक्ष की तस्वीर भेंट कर जांच समिति का स्वागत किया।


इस अवसर पर विद्युत अधीक्षण अभियंता राजबाला, सिरौलीगौसपुर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज, अवर अभियंता राज मौर्य सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।मीडिया से बात करते हुए एमएलसी अंगद सिंह ने बताया कि पारिजात धाम में जो छोटी-छोटी कमियां हैं, उन्हें वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर दूर किया जाएगा। 

उन्होंने यह भी कहा कि पारिजात वृक्ष के पास अंदर लगी बैरिकेडिंग को हटाकर वहां छोटे-छोटे पुष्प के पौधे लगाए जाएंगे, जिससे इसकी सुंदरता बनी रहे।विद्युत कनेक्शन के बढ़े दाम के सवाल के जवाब में एमएलसी ने कहा कि इस विषय पर प्रदेश स्तर पर होने वाली बैठक में बात की जाएगी।हमारा उद्देश्य है कि उपभोक्ताओं को आसानी से और कम पैसों में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध हो सकें।

इसके बाद एमएलसी अंगद सिंह और सभी अधिकारी कोटवाधाम में बड़े बाबा जगजीवन दास साहब के दरबार में पूजन-अर्चन किया और महंत निलेन्द्र बक्श दास से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री अमित भैया राम जी, एमएलसी प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह बब्लू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सन्तोष पाण्डेय स्वतंत्र सिंह, बरौलिया ग्राम प्रधान जयप्रकाश वर्मा, मोनू वर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।